बिहार भूमि पोर्टल पर आप आसानी से अपने भूमि से संबंधित रिकॉर्ड्स को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से आप जमाबंदी बिहार (Jamabandi Bihar) यानि जमाबंदी पंजी ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही, यह पोर्टल आपको अपना खाता, भू नक्शा, भू लगान, भू अभिलेख, दाखिल-खारिज जैसे अन्य महत्वपूर्ण लैंड रिकॉर्ड्स को भी उपलब्ध कराता है। Bhulekh Bihar पोर्टल के जरिए आप अपने जमीन से संबंधित सभी जानकारी को घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और यह पोर्टल उपयोगकर्ताओं को उनकी भूमि की पूरी जानकारी सरल और पारदर्शी तरीके से प्रदान करता है।
विषय | Jamabandi Panji (जमाबंदी पंजी) |
पोर्टल | Bihar Bhumi (Land Record Bihar) |
अधिकृत वेबसाइट | biharbhumi.bihar.gov.in |
जमाबंदी पंजी देखने की प्रक्रिया
बिहार भूमि पोर्टल के माध्यम से जमाबंदी पंजी देखने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:-
- सबसे पहले, अपने वेब ब्राउज़र में बिहार भूमि पोर्टल खोलें।
- पोर्टल के मुख्य पृष्ठ पर, “जमाबंदी पंजी देखे “ विकल्प पर क्लिक करें।

- जमाबंदी पंजी पेज पर अपना जिला, अंचल चुने और Proceed बटन पर क्लिक करे

- अब हल्का, मौजा चुनकर जमाबंदी पंजी खोजने के लिये निचे दिये गए विकल्पों में से कोई एक विकल्प चुने।
- भाग वर्तमान/पुष्ट संख्या वर्तमान
- रैयत के नाम से खोजे
- प्लाट नंबर से खोजे
- खाता नंबर से खोजे
- जमाबंदी संख्या से खोजे
- समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार खोजे

- उपर दिये गये विकल्पों में से कोई एक विकल्प चुनने के बाद रैयत के नाम खोजे यह विकल्प चुने रहे है बाद मे Captcha Code डालकर Search बटन पर क्लिक करे।
- अब आपके स्क्रीनपर जमाबंदी पंजी की सूचि आजायेगी फिर जमाबंदी के सामने वाले देखे आइकॉन क्लिक करे।
- आखिर में आपके सामने Bihar Bhumi Jamabandi की जमाबंदी पंजी प्रति आ जायेगी इसमें आपको अंतिम लगान का विवरण दाखिल ख़ारिज का विवरण यह सब जानकारी मिल जायेगी।

Important Links
भू नक्शा बिहार देखे | जमाबंदी पंजी देखे |
रजिस्टर २ बिहार देखे | दाखिल खारिज स्टेटस चेक |
बिहार ऑनलाइन लगान भुगतान | दाखिल खारिज (Mutation) आवेदन |